1 हफ्ते में चाहिए गोरा रंग, तो पढ़ें 3 टिप्स:- बेसन - बेसन एक नैचुरल और प्रभावी फेसपैक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा के प्रकार के अनुसार इसमें दूध या दही मिलाकर, थोड़ी सी हल्दी की मात्रा मिलाकर इसका इस्तेमाल करें। चाहें तो इसमें नींबू या टमाटर का रस भी मिला सकते हैं। चंदन पाउडर - चंदन पाउडर हो या फिर चंदन को घिसकर बनाया गया पेस्ट, आपके रंग को निखारने में बेहद कारगर उपाय है। यह धीरे-धीरे आपकी त्वचा के दाग-धब्बों को भी कम करता है और देता है बेदाग गोरापन। चारौली - चारौली का इस्तेमाल दूध के साथ पीसकर फेसपैक के रूप में किया जा सकता है। रंग गोरा करने के लिए यह तरीका खूब प्रयोग किया जाता है। इसमें गुलाब की पत्तियों का प्रयोग भी किया जा सकता है।