1 हफ्ते में चाहिए गोरा रंग, तो पढ़ें 3 टिप्स:- बेसन - बेसन एक नैचुरल और प्रभावी फेसपैक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा के प्रकार के अनुसार इसमें दूध या दही मिलाकर, थोड़ी सी हल्दी की मात्रा मिलाकर इसका इस्तेमाल करें। चाहें तो इसमें नींबू या टमाटर का रस भी मिला सकते हैं। चंदन पाउडर - चंदन पाउडर हो या फिर चंदन को घिसकर बनाया गया पेस्ट, आपके रंग को निखारने में बेहद कारगर उपाय है। यह धीरे-धीरे आपकी त्वचा के दाग-धब्बों को भी कम करता है और देता है बेदाग गोरापन। चारौली - चारौली का इस्तेमाल दूध के साथ पीसकर फेसपैक के रूप में किया जा सकता है। रंग गोरा करने के लिए यह तरीका खूब प्रयोग किया जाता है। इसमें गुलाब की पत्तियों का प्रयोग भी किया जा सकता है।
पेश हैं पिंपल्स और इनकी वजह से पड़ने वाले धब्बों को दूर करने के कुछ आसान घरेलू तरीके. बस कुछ दिन आजमाएं और दमकती त्वचा पाएं. वैसे तो बाजार में मौजूद ढेरों उत्पाद पिंपल्स और इनके दाग हमेशा के लिए दूर करने का दावा करते हैं लेकिन स्ट्राॅन्ग होने की वजह से इनकी वजह से त्वचा पर अक्सर रिएक्शन हो जाता है. हमारी त्वचा बहुत ही संवेदनशील होती है. ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि हम जो भी उत्पाद इस्तेमाल करें वह पूरी तरह सुरक्षित हो. यहां कुछ ऐसे उपाय बताए जा रहे हैं जो मिनटों में हो जाएंगे और कुछ दिन तक इनको लगातार करते रहने से न केवल आपके पिंपल्स कम हो जाएंगे बल्कि उनके दाग भी हल्के होंगे. अच्छी बात ये है कि ये उपाय कुछ वक्त के इस्तेमाल के बाद पिंपल्स को पूरी तरह ठीक कर देते हैं. हालांकि इनमें से कोई भी चीज सीधे त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले उसका पैच टेस्ट कर लेना अच्छा रहेगा. 1. नींबू नींबू को काटकर उसका रस एक छोटी कटोरी में निचोड़ लें. इसमें थोड़ा नमक व शहद मिलाकर मिश्रण बना लें और प्रभावित जगह पर लगाएं. 15 मिनट के लिए सूखने दें और फिर त्वचा को गुनगुने पानी से साफ कर ल...